फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   32 people found corona positive in aligarh

अलीगढ़ में पला साहिबाबाद के 10 लोगों सहित 32 कोरोना संक्रमित

Sun, 12 Jul 2020 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
32 people found corona positive in aligarh
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में 32 लोग वायरस की चपेट में आए हैं, जिसमें से 10 लोग पला साहिबाबाद के हैं। छह लोग जट्टारी के हैं। इनके अतिरिक्त एक 28 वर्षीय युवक बुलंदशहर के छत्तारी का है, जो कोरोना संक्रमित है। इस तरह कुल 33 मामले शनिवार को सामने आए। वहीं, जनपद में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 754 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से प्राप्त रिपोर्ट में शनिवार को 33 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। संक्रमितों में भगवानगढ़ी की 11 वर्षीय बच्ची, सिकनपुर जवां की 60 वर्षीय महिला, आजाद नगर की 19 वर्षीय युवती, जिला न्यायालय का 41 व 58 एवं 58 वर्षीय व्यक्ति, पला साहिबाबाद का 30, 20 और 22 वर्षीय युवक एवं 53, 58, 32, 58, 50, 45 एवं 40 वर्षीय महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। अंबेडकरनगर कॉलोनी की 65 वर्षीय, जट्टारी का 40, 35, 13, 10 एवं 40 वर्षीय पुरुष, छर्रा का 27 वर्षीय युवक, जिला कृषि विभाग के 55 वर्ष के मृदा निरीक्षक व 55 वर्षीय बाबू, एक सीमेंट कंपनी का 41 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर भी संक्रमितों में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

बिसारा का 27 वर्षीय युवक, आदर्शनगर पला रोड का 5 साल का बच्चा, मीरपुर दहोदा की 36 वर्षीय महिला, बमनाई की 34 वर्षीय महिला, खिरनी गेट गली नंबर 4 भगवान नगर का 2 साल का बच्चा और बलनपुर जट्टारी का 30 वर्षीय युवक भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल एवं परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। मरीजों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed