{"_id":"5c48d4efbdec2211d240b3a6","slug":"31548276975-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर माइंड शाबिर के खिलाफ एनएसए पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर माइंड शाबिर के खिलाफ एनएसए पर सुनवाई आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
सबसे पहले पालीमुकीमपुर, फिर अतरौली और हरदुआगंज में साधुओं की सिलसिलेवार हत्याओं का आरोपी और इस साजिश का मास्टर माइंड आज हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में रासुका संबंधी सुनवाई के लिए कमेटी के समक्ष पेश होगा। यहां उस पर रासुका कन्फर्म करने संबंधी प्रक्रिया पर उसका पक्ष भी सुना जाएगा। इसे लेकर आरोपी शाबिर के साथ-साथ जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी लखनऊ रवाना हो गए हैं।
अगस्त व सितंबर माह में लगातार हुए हत्याकांडों में पुलिस ने शाबिर निवासी किदवई नगर एटा को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया था। शाबिर पूर्व में एटा के शहर मुफ्ती की हत्या का भी आरोपी है। इसी प्रकरण में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत पुलिस ने हरदुआगंज में नौशाद व मुस्तकीम को मुठभेड़ में मार गिराया था। बाद में जिला प्रशासन ने शाबिर के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की थी। इसी मुकदमे में रासुका कन्फर्म कमेटी के समक्ष लखनऊ में गुरुवार को शाबिर की पेशी होगी। इसके लिए शाबिर सहित डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि प्रशासन का पक्ष रखने के लिए रवाना हो गए हैं।