{"_id":"5c37aefbbdec22738d0b4b0e","slug":"31547153147-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में शुरू हो रहे एमबीए के दो नए पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में शुरू हो रहे एमबीए के दो नए पाठ्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़।
एमबीए कर कैरियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एमबीए इन इस्लामिक बैंकिंग एंड फाइनेंस एवं एमबीए इन हॉस्पिटैलिटी एडमिनिस्ट्रेेशन पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। दोनो पाठ्यक्रमों में 20-20 सीटें हैं।
मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए दोनो पाठ्यक्रमों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एडमिशन कमेटी ने दोनो पाठ्यक्रमों को शुरू करने की हरी झंडी दे दी है। कुलपति एवं एकेडमिक काउंसिल द्वारा मुहर लगाने की औपचारिकता शेष रह गई है। एएमयू के अधिकारियों का कहना है कि पीजी डिप्लोमा इन इस्लामिक बैंकिंग एंड फाइनेंस को एमबीए पाठ्यक्रम में परिवर्तित किया गया है।
अब 5 पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग ऑनलाइन
एएमयू के इतिहास में एक नया बदलाव होने जा रहा है। पांच पाठ्यक्रमों (बीटेक, बीएलएलबी, एमबीए, बीएड एवं एमएफसी) की काउंसलिंग के लिए अब छात्रों को एएमयू में नहीं आना होगा। अब इन पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
एमबीए टेस्ट अब 2 घंटे का
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), मास्टर ऑफ फाइनेंस एंड कंट्रोल (एमएफसी), मास्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एमएचआरएम) एवं मास्टर ऑफ इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (एमआईआरएम) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अब 3 के बदले 2 घंटे में होंगे। प्रश्नों की संख्या में घटा दी गई है। 200 के बदले 100 सवाल पूछे जाएंगे।