फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खेल मैदान में सीखी बातें खिलाड़ी जीवन में उतारते हैं : संदीप

खेल मैदान में सीखी बातें खिलाड़ी जीवन में उतारते हैं : संदीप

Thu, 25 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खेल मैदान में सीखी बातें खिलाड़ी जीवन में उतारते हैं : संदीप
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अखिल भारतीय हॉकी महिला प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खेल मैदान में सीखी बातें खिलाड़ी अपने जीवन में उतारते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए मदद देने का आश्वासन दिया।
राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने अलीगढ़ ग्रास हॉकी एकेडमी की ओर से संचालित खेल के विकास के लिए सांसद निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उप्र ललित कला एकेडमी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह पुंढीर ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कमिश्नर अजयदीप सिंह ने कहा कि खेल क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए अपार अवसर हैं। पद्मश्री जफर इकबाल ने कहा कि देश में खेलकूद संस्कृति का विकास हो। ओलंपियन एमपी सिंह ने कहा कि खेल में अनुशासन और एकता होती है। इनके अलावा कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल, भाजपा नेता श्यौराज सिंह, राजेश भारद्वाज, राजेश अग्रवाल प्लस प्वाइंट आदि ने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य हेम प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


बॉडी शो रहा आकर्षण केंद्र
प्रतियोगिता के समापन के मौके पर अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से बॉडी शो का आयोजन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद कॉलेज के विद्यार्थियों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर लघु नाटिका का मंचन किया। विश्व भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चक दे इंडिया गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगोली में वंदना व वीरेंद्र रहे प्रथम
रंगोली प्रतियोगिता में ज्येष्ठ वर्ग में वंदना उपाध्याय टीकाराम कॉलेज प्रथम, कंचन सिंह डीएस कॉलेज द्वितीय, मोनिका बघेल इंदिरा स्कूल ऑफ फाइन आर्ट तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार अंजलि सिंह टीकाराम कॉलेज, दीपा शर्मा डीएस कॉलेज को दिया गया। कनिष्ठ वर्ग में वीरेंद्र कुमार लगसमा इंटर कॉलेज प्रथम, संत फिदेलिस स्कूल की इशिका वशिष्ठ द्वितीय व यामिनी जादौन तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार अभिषेक कुमार, जवाहर अहमद खान, ईशा गोयल, दीक्षा राजपूत को दिया गया। निर्णायक डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. राजेश सिंह व डॉ. हेमलता अग्रवाल रहीं।

ये रहे मौजूद
शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के महेश अग्रवाल, प्रशांत इंटरप्राइजेज के रमेश चंद्र सिंघल, राजीव गर्ग, महेश नंदन अग्रवाल, आयोजन सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. इंदू वार्ष्णेय, डॉ. बीना अग्रवाल, डॉ. सुभाष चौधरी, डॉ. रेनू सिंघल, डॉ. नीलम श्रीवास्तव, डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. कमल सिंह, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. अतुल मित्तल, डॉ. अंजना कुमारी, डॉ. डीके गौड़, शमशाद निसार आजमी, नसरीन बानो, योगेश शर्मा, यासीन शम्स, उमर दराज, नदीम खांडे, तस्लीम मुख्तार, कुमकुम सिंह, वलीउज्जमा खान आदि मौजूद रहे।

आज कॉलेज रहेगा बंद, बीएड की परीक्षा होगी
प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने बताया कि प्रबंध समिति की ओर से समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों को 4-5 दिन सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इसलिए गुरुवार को कॉलेज बंद रहेगा, लेकिन पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीएड की प्रायोगिक परीक्षाएं यथावत चलेंगी।

ट्रॉफी के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
वैसे तो फाइनल दोपहर 1:30 बजे खत्म हो गया था। सभी खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए मैदान में बैठकर इंतजार करने लगीं। वक्ताओं के लंबे भाषण के चलते खिलाड़ी ऊब गए। कुछ खिलाड़ी भूखी हो गईं। ऊपर से धूप ने और परेशान कर रखा था। दरअसल, खिलाड़ी सुबह नौ बजे ही मैदान पर आ गई थीं। बहरहाल, दोपहर 3:15 बजे पुरस्कार वितरण शुरू हुआ।


प्राइज की जगह लिख दिया प्राइस
शिक्षा के मंदिर में शिक्षा के पुजारियों के होते हुए भी मैच के स्कोर शीट पर प्राइज मनी की जगह प्राइस मनी छप गया। इस शाब्दिक त्रुटि पर किसी की भी नजर नहीं गई। प्राइस का अर्थ मूल्य है, जबकि प्राइज का अर्थ पुरस्कार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed