{"_id":"5bc79b4dbdec2269bb41f2d8","slug":"31539808077-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ और सारौल ने जीती सर सैयद सद्भावना कबड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ और सारौल ने जीती सर सैयद सद्भावना कबड्डी
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में हुई सर सैयद सद्भावना कबड्डी प्रतियोगिता अलीगढ़ एकेडमी व चौधरी जीवन सिंह मेमोरियल महाविद्यालय सारौल ने जीत ली।
जिला कबड्डी एसोसिएशन व फेथ फाउंडेशन की ओर से सर सैयद अहमद खान के जन्मदिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में पुरुष वर्ग में अलीगढ़ ने महर्षि विद्या मंदिर को 15-14 से हरा दिया। महिला वर्ग में सारौल ने चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज को 22-16 से शिकस्त दी।
विजेता व उपविजेता टीम को नकद इनाम दिए गए। निर्णायक मंडल में गजेंद्र तिवारी, करन सिंह, नीरज सिंह, शमशाद मालिक, दीक्षा रहीं। कबड्डी संघ के अध्यक्ष इजलाल अहमद ने घोषणा की कि अगले वर्ष से सर सैयद डे पर कबड्डी में अलीगढ़ के वो खिलाड़ी जो प्रदेश के टीम में चयनित होंगे, उन्हें सर सैयद के नाम पर 21 हजार रुपये व राष्ट्रीय टीम में चयनित होने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये व सर सैयद सद्भावना अवार्ड दिया जाएगा। विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट नलिनीकांत सिंह व विशिष्ट अतिथि एएमयू गर्ल्स स्कूल की शिक्षिका बुशरा गयास, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव, समाजसेवी मधुकर शर्मा, मजहर उल कमर ने ट्रॉफी प्रदान की। संचालन कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद नदीम, भगत सिंह बाबा, विनीत यादव, मुजाहिद असलम, मेराज अहमद, देवेश, अर्सलान, चितरंजन, साहिल मित्तल आदि मौजूद रहे।