फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रोडवेज बसों में किन्नरों की वसूली से यात्री परेशान

रोडवेज बसों में किन्नरों की वसूली से यात्री परेशान

Thu, 20 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों में किन्नरों की वसूली से यात्री परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रोडवेज बसों में नकली किन्नरों की वसूली का क्रम लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवहन निगम और पुलिस के अधिकारी एक दूसरे पर कार्रवाई की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं, जबकि किन्नरों की वसूली का विरोध करने पर यात्रियों को बदसलूकी का शिकार भी होना पड़ता है।

गांधी पार्क एवं मसूदाबाद बस स्टैंड से यह किन्नर बस में सवार हो जाते हैं और प्रति सवारी दस रुपये की वसूली करते हैं। जो यात्री इसका विरोध करता है उसके साथ बदसलूकी करते हैं। बदसलूकी से बचने के लिए यात्री दस रुपये देकर अपना पीछा छुड़ा लेता है। यही कारण है कि इन किन्नरों का हौसला दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि पुलिस और परिवहन निगम के अधिकारियों की इसकी जानकारी नहीं है दोनों सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। परिवहन निगम के अधिकारी पुलिस पर तथा पुलिस रोडवेज के अधिकारियों पर कार्यवाही की कहकर पल्ला झाड़ लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने बताया कि कुछ समय पूर्व कमिश्नर की बैठक में उन्होंने यह समस्या उठाई थी। कमिश्नर ने अपने स्तर से इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद कुछ दिन पुलिस ने कार्रवाई की तो मसूदाबाद से जाने वाली बसों में किन्नरों का आतंक लगभग समाप्त हो गया है। इधर, बुद्ध विहार एआरएम योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। मामले को दिखवाकर पुलिस की मदद से कार्रवाई की जाएगी।


एसएसपी अजय कुमार साहनी के अनुसार इस मामले में अभी तक कोई सीधी शिकायत नहीं आई थी। अगर ऐसा है तो इस दिशा में संबंधित थानों की पुलिस को निर्देशित कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed