फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आजादी की यादों को संभाल कर रखे नई पीढ़ी : अजयदीप

आजादी की यादों को संभाल कर रखे नई पीढ़ी : अजयदीप

Fri, 17 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आजादी की यादों को संभाल कर रखे नई पीढ़ी : अजयदीप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कमिश्नर अजयदीप सिंह ने कहा कि देश वासियों को ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी बड़ी मुश्किल से मिली है। इसलिए नई पीढ़ी आजादी और वीर शहीदों की यादों को संभाल कर रखे। यही इतिहास से रूबरू होने की असली पूंजी है और सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। स्टेडियम में गुरुवार को वे अमर उजाला जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आजादी के महत्व को हल्के में नहीं लेना चाहिए, बल्कि उसकी अहमियत को समझना चाहिए। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि देश की आजादी में वीर शहीदों का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो जहां है और जिस हैसियत में है, उसे अपनी हैसियत के अनुसार देश की तरक्की में योगदान देना चाहिए। कोल विधायक अनिल पाराशर ने युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों का स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन लोगों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने शहर के चौराहों को सजाने और राष्ट्रगान के लिए इंतजाम किया था। अतिथियों को अमर उजाला परिवार की ओर से बुके देकर सम्मानित किया गया। अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोच असरार अहमद की अगुवाई में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया।


वहीं बाल कलाकार मो.फैज ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही लूटी। विशिष्ट अतिथि आईआईएमटी के पंकज महलवार, एलआईसी के प्रबंधक एससी बत्रा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed