{"_id":"5b6b4b9f4f1c1b9b3e8b5eac","slug":"31533758367-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम बेचेगा कंडम वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम बेचेगा कंडम वाहन
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अपने वर्कशाप को आधुनिक, स्मार्ट और साफ सुथरा बनाने के क्रम में नगर निगम अपने पुराने, कंडम वह लोहे के वाहनों को नीलाम करेगा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने इसका निर्णय लिया है।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बुधवार दोपहर में नगर निगम वर्कशाप का औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने वर्कशाप कार्यालय में अचानक पहुंच कर वहां की कार्य प्रणाली को देखा। इस दौरान वर्कशाप में पुराने कंडम सामान, लोहे, स्क्रैप को नीलाम करने के निर्देश दिए।
वहीं नगर आयुक्त ने वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी व मुख्य अभियंता कैलाश सिंह को 10 वर्ष से अधिक ऐसे वाहन जिनकी मरम्मत व ईंधन आदि पर अपव्यय ज्यादा हो रहा है, उन्हें भी प्राथमिकता पर नीलाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में वर्कशाप को स्मार्ट वर्कशाप के रूप में बनाने की कार्ययोजना तैयार करवायी जा रही है। निरीक्षण के समय वर्कशाप सहायक संजय सक्सेना आदि थे।