{"_id":"5b43af734f1c1bc2248b56bd","slug":"31531162483-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकेआर कैंप में बल्लेबाजी के गुर सीख रहे रिंकू सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केकेआर कैंप में बल्लेबाजी के गुर सीख रहे रिंकू सिंह
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बल्लेबाजों के लिए बैंगलोर में विशेष कैंप लगाया है। इस कैंप में केकेआर के सदस्य व शहर की शान रिंकू सिंह को भी बुलाया गया है। 13 दिन तक चलने वाले कैंप में कोच अभिषेक नायर की देखरेख में अभ्यास होगा।
रिंकू आईपीएल-11 में केकेआर टीम के सदस्य थे। उन्होंने चार मैच में भी खेले थे। इसमें एक शानदार कैच पकड़ने पर उन्होंने एक लाख रुपये का इनाम भी जीता था।
अब केकेआर के बल्लेबाजों को विशेष कैंप में बुलाया गया है। 9 जुलाई से 21 जुलाई तक लगने वाले कैंप में बल्लेबाजी के लिए टिप्स दिए जाएंगे।
रिंकू सिंह के कोच मसूदुज्जफर अमीनी ने बताया कि केकेआर के बल्लेबाज कोच अभिषेक अपने बल्लेबाजों को बेहतरीन बल्लेबाजी करने के टिप्स देंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिन कोच ने बल्लेबाजों की छोटी-मोटी कमियां दूर कीं। मसूद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रिंकू अपने पुराने प्रदर्शन को भूलकर बेहतर प्रदर्शन करेगा।
बता दें कि आईपीएल-11 में रिंकू को सिने अभिनेता शाहरुख खान की केकेआर टीम ने 80 लाख रुपये में खरीदा था।