फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सराय काबा में रमजान में पेयजल संकट, उपसभापति का घेराव

सराय काबा में रमजान में पेयजल संकट, उपसभापति का घेराव

Fri, 01 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सराय काबा में रमजान में पेयजल संकट, उपसभापति का घेराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के वार्ड संख्या सात के मोहल्ला सराय काबा में रमजान के महीने में पानी की जबरदस्त दिक्कत बनी हुई है। यहां गुरुवार को पानी को लेकर हुए विवाद में पहुंचे नगर निगम कार्यकारिणी के उप सभापति ठा. पुष्पेंद्र कुमार जादौन का भीड़ ने घेराव कर लिया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। बाद में किसी तरह क्षेत्रीय नागरिकों को समझा कर शांत किया गया।

सराय काबा के एक हिस्से में पानी की पाइप लाइन ही नहीं थी। यहां पर नई पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन अब इस नई पाइप लाइन के कनेक्शन को पुरानी पाइप लाइन से जोड़ने पर क्षेत्रीय नागरिकों में एक राय नहीं है।
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि अगर उनके इलाके से पाइप लाइन को जोड़ा गया तो उनके यहां पर पानी का प्रेशर कम हो जाएगा। इसी बात को लेकर विवाद बना हुआ है। पानी की कमी से जूझ रहे कुछ लोग क्षेत्रीय पार्षद सूरज माहौर से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उप सभापति पुष्पेंद्र जादौन को पूरी समस्या बताई। गुरुवार को पुष्पेंद्र जादौन सराय काबा पहुंचे तो जो लोग पाइप लाइन जोड़ने का विरोध कर रहे थे, वह भी मौके पर आ गए।


उन्होंने उप सभापति सहित अन्य लोगों का घेराव किया। इस पर नगर निगम पार्षदों ने पुलिस को बुला लिया। उप सभापति पुष्पेंद्र जादौन ने बताया कि नई लाइनों को पानी की पुरानी पाइप लाइनों से जोड़ने को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

हमने क्षेत्रीय लोगों को भरोसा दिलाया है कि जो भी निर्णय होगा वह सभी की सहमति से होगा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed