{"_id":"5ad263d64f1c1b63098b4845","slug":"31523737558-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर पार्क पर भाजपा के खिलाफ हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर पार्क पर भाजपा के खिलाफ हुई नारेबाजी
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
घंटाघर पार्क से जब भाजपाई आंबेडकर पार्क पहुंचे और वहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तो इसी बीच भाजपा मुर्दाबाद के नारे गूंजने लगे। यहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध जताया।
इस बीच सीओ थर्ड संजीव दीक्षित ने नारेबाजी करने वाले युवकों में से एक को पकड़ा, जो शराब के नशे में था। उसको पुलिस के हवाले कर बाकी लोगों को शांत किया गया। यहां भाजपाई जितनी देर तक रहे गहमागहमी का माहौल रहा।
पुलिस अधिकारी भी सतर्क रहे कि विरोध के दौरान कहीं टकराव की स्थिति न बन जाए। जब भाजपाई यहां से विदा हो गए तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
गौर हो कि एक दिन पहले भाजपाइयों ने आंबेडकर प्रतिमा पार्क पर कार्यक्रम किया था, जिसके बाद बसपा नेता एवं पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने पवित्र जल से प्रतिमा को नहलाया था। जिसके बाद से लगातार सियासत गरमा रही है।
विज्ञापन
घंटाघर में शनिवार को हुए कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला महामंत्री सुनील निडर और मनोज टोंक ने घंटाघर पार्क में कराया था, जिसमें प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह ने सम्मानित किया।
यहां पर बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, खैर विधायक अनूप प्रधान, संदीप चाणक्य, सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर भी मौजूद थीं।