फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बदलने के पहले दुनिया को समझना जरूरी

बदलने के पहले दुनिया को समझना जरूरी

Mon, 12 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बदलने के पहले दुनिया को समझना जरूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


साहित्यकार अखिलेश ने कहा कि लेखक दुनिया बदल सकता है, लेकिन दुनिया बदलने से पहले उसे समझना जरूरी है।

अखिलेश एएमयू सीईसी के यूनिवर्सिटी डिबेटिंग एंड लिटरेरी क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव के आखिरी दिन एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इंसान जितना जानता है, वह काफी नहीं है। उसे और जानने के प्रयास में लगा रहना चाहिए। उपन्यासकार एवं आलोचक चंद्रहास चौधरी ने कहा कि साहित्य हमें सीमाओं से बाहर जाकर सोचने एवं कुछ करने की आजादी देता है।
विज्ञापन


यह हमें समय, परिवार एवं समाज की बेड़ियों को तोड़कर बाहर ले जाता है। एएमयू अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आसिफ सिद्दीकी ने कहा कि साहित्य को परिभाषित करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह इंसान का बनाया हुआ है, इसलिए इसमें हमेशा बेहतरी की संभावना रहती है। सीईसी के समन्वयक प्रो. एमए शीरानी ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 9 मार्च को किया गया।


इसमें छात्र-छात्राओं को कई बेहतरीन साहित्यिक हस्तियों को सुनने का मौका मिला। इस अवसर पर सचिव सरजील उस्मानी, स्नोवी राही, कैफ सिद्दीकी, जैनब फातिमा, उरूसा अनवर, आयशा फातिमा, अनुपम, फहीम, अफरीन फातिमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed