फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   समर्थित डायरेक्टर हारे तो पल्ला झाड़ा

समर्थित डायरेक्टर हारे तो पल्ला झाड़ा

Tue, 30 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
समर्थित डायरेक्टर हारे तो पल्ला झाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


करीब चार महीने बाद होने वाले सहकारी बैंक के चेयरमैन पद के चुनाव से पूर्व इन दिनों निचले स्तर की क्षेत्रीय सहकारी समितियों के डायरेक्टरों के चुनाव चल रहे हैं। सोमवार को विधानसभा इगलास में क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड सहारा कलां में हुए चुनाव में सुखपाल सिंह को धर्मेंद्र शर्मा ने 32 वोटों के अंतर से हरा दिया।

हारे प्रत्याशी सुखपाल सिंह को सहकारी बैंक की चेयरमैन की भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश कुमारी समर्थित बताया जा रहा है। यह भी पता चला है कि चेयरमैन प्रत्याशी के भाई इस चुनाव में हारे प्रत्याशी के एजेंट थे। हालांकि चेयरमैन प्रत्याशी ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने हारे प्रत्याशी को पहचानने यहां तक कि नाम तक जानने से इंकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं सुखपाल को नहीं जानती। उनके हारने न हारने से मेरे चुनावी अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन का चुनाव तो अभी चार माह बाद है। अभी तो सहकारिता की सबसे निचले स्तर की 111 समितियों का चुनाव चल रहा है। इसके बाद कई अन्य स्तरों पर चुनाव होगा। तब कही जाकर चेयरमैन पद के चुनाव की तस्वीर साफ होगी। मैंने तो अभी तक अपना चुनाव अभियान शुरू तक नहीं किया है। ऐसे में मेरे अभियान पर इस चुनाव का क्या असर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed