{"_id":"5a3c1d214f1c1b1f168b49d0","slug":"31513889057-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... यूएएन खाते की केवाईसी कराएं कार्मिक: प्रियांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... यूएएन खाते की केवाईसी कराएं कार्मिक: प्रियांशु
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएएन खाते की केवाईसी कराएं कार्मिक : प्रियांशु
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रियांशु सिंह ने रोडवेज कर्मचारियों व हरदुआगंज पावर प्लांट के कर्मचारियों के साथ बैठक करके उन्हें यूएएन खाते की केवाईसी कराने की बात कही।
आयुक्त ने कहा कि कार्मिक ऐसा करते हैं तो वह कार्यालय की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ कार्यालय की वेबसाइट या भारत सरकार के ‘उमंग’ मोबाइल एप से ले सकेंगे। उन्होंने कर्मचारियों को खाते से पूर्ण प्रत्याहरण लेने से होने वाले भिन्न नुकसान के बारे में सचेत कराते हुए कहा कि कहा कि घर बनाने, बच्चों की शिक्षा, विवाह या किसी बीमारी जैसी जरूरतों में वह आंशिक प्रत्याहरण का लाभ सरलता से ले सकते हैं।
प्रियांशु सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के लिए शुरू की गई आवास योजना के तहत भविष्य निधि सदस्य 90 प्रतिशत तक अंशदान निकालने के अलावा 2.20 लाख तक ब्याज सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर रोडवेज एसएम एसके यादव, हरदुआगंज पावर प्लांट के जीएम रविंद्र वाही आदि मौजूद रहे।