फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मंडप में दूल्हे को मिर्गी का दौरा आने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

मंडप में दूल्हे को मिर्गी का दौरा आने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Wed, 06 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
मंडप में दूल्हे को मिर्गी का दौरा आने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार
मंडप में दूल्हे को मिर्गी का दौरा आने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मंडप के दौरान दूल्हे को अचानक मिर्गी के दौरे आना इस कदर भारी पड़ गया कि दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। अचानक शादी की खुशियां काफूर हो गईं। बात इस कदर बिगड़ी कि मसला थाने तक पहुंच गया। जहां इलाके के लोगों ने मध्यस्थता कर सुलहनामे की कोशिश की। मगर बात न बनने पर यहां रजामंदी हो गई कि दोनों पक्ष एक दूसरे का सामान वापस करेंगे। इसके बाद सामान वापसी की औपचारिकताएं पूरी हुईं और बिना दुल्हन के ही बारात को वापस जाना पड़ा। इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

वाकये के अनुसार गोंडा इलाके की युवती का रिश्ता महानगर के शिवपुरी रघुवीरपुरी इलाके के युवक से तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार रात देहली गेट के घुड़ियाबाग स्थित नंदन अभिनंदन गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। सब कुछ ठीकठाक था। बाकायदा बारात चढ़त के बाद लोगों ने दावत खाई और जयमाला का कार्यक्रम भी हुआ। मगर जैसे ही मध्य रात मंडप के वक्त फेरों की तैयारियां हो रही थीं, तभी मंडप पर अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा और तब उसके विषय में बताया गया कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। इतना सुनते ही युवती बिफर गई और उसने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


युवती का यह एलान सुनते ही दूल्हा पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। बात न बनने पर वाकया देहली गेट थाने तक पहुंच गया। वहां सभी की रजामंदी पर दोनों पक्षों द्वारा सामान वापसी और दुल्हन पक्ष का जो रुपया खर्च हुआ, उसकी वापसी पर ही समझौता हुआ। इसके बाद दुल्हन पक्ष लड़की को बिना शादी के ही अपने साथ वापस ले गया, जबकि दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लिए वापस लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बारात, बैंड, बाजा, ट्रैक्टर पर सवार होकर आए दूल्हे राजा

अलीगढ़। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलो मीटर दूर गोंडा के गांव तारापुर में एक शादी को आनन-फानन में देखा गया। यहां 24 घंटे में दो सगी बहनों का रिश्ता हो गया और बैंड, बाजा, बारात के साथ शादी भी हो गई। मंगलवार सुबह गांव से हंसी-खुशी से दोनों लड़कियां अपने दूल्हों के साथ विदा भी हो गईं।

गांव तारापुर निवासी गरीब किसान संतल सिंह अपनी दो बेटियों के लिए लंबे समय से रिश्ता देख रहे थे। सादाबाद के गांव छाव नगरिया के भी दो लड़को को पिछले दिनों देखा था, लेकिन इसी दौरान उन लड़को का रिश्ता कहीं और तय हो गया था। चार दिसंबर को शादी होनी थी। मगर अचानक उन्हीं लड़को का अपने दुल्हन पक्ष की ओर से कोई अनबन होने के कारण रिश्ता टूट गया। क्योंकि उनके शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। सारे रिश्तेदार-नातेदार भी घर आ चुके थे। इसी दौरान लड़का पक्ष ने संतन सिंह से संपर्क साधा और 24 घंटे के अंदर उनकी दोनों बेटियों का रिश्ता अपने बेटों के साथ कर सोमवार को बारात लेकर गांव भी आ गए। आनन-फानन शादी की तैयारियां हुईं। इतना ही नहीं दोनों दुल्हनों के लिए चंद घंटों में लहंगे भी तैयार हो गए। बैंड-बाजा भी आ पहुंचे। लेकिन दुल्हों के लिए घोड़ी का इंतजाम नहीं हो पाया तो गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर दोनों दूल्हा सवार होकर बारात, बैंड बाजा संग लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुुंचे। 24 घंटे में हुई यह शादी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed