{"_id":"59e1220e4f1c1b76678b59c2","slug":"31507926542-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आज एएमयू में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आज एएमयू में...
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आज एएमयू में
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मूवमेंट पत्रिका की ओर से सर सैयद अहमद खान के द्वि शताब्दी जन्म समारोह के अवसर पर एएमयू के ब्वॉयज पालीटेक्निक में 14 अक्तूबर को संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
‘सर सैयद अहमद खान और वर्तमान युग की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गयुरूल हसन रिजवी एवं फैंस संस्था की दिल्ली प्रभारी रेशमा एच सिंह संबोधित करेंगी।
पत्रिका के संपादक डॉ. जसीम मोहम्मद ने पत्रकारों को बताया कि अलीगढ़ मूवमेंट पत्रिका की ओर से प्रत्येक वर्ष जश्न-ए-सर सैयद का आयोजन किया जाता है।
इसमें तेलगू भाषा के विद्वान प्रो. शेख मस्तान, मानव उपकार संस्था के विष्णु कुमार बंटी, लेखक उवैद रहमान सिद्दीकी एवं जामिया उर्दू के ओएसडी फरहत अली खान को अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर सर सैयद निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. फातिमा जेहरा, जीएफ साबरी, डॉ. शिरीन मसरूर, सदफ जैदी आदि मौजूद थीं।