फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   200 रुपये में आईएमईआई तुड़वाओ और मोबाइल चलाओ...

200 रुपये में आईएमईआई तुड़वाओ और मोबाइल चलाओ...

Tue, 12 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
200 रुपये में आईएमईआई तुड़वाओ और मोबाइल चलाओ...
200 रुपये में आईएमईआई तुड़वाओ और मोबाइल चलाओ
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर में मोबाइल लूटने वाला साइबर क्राइम गैंग 200 रुपये में आईएमईआई तुड़वाकर मोबाइल बेचने का धंधा कर रहा था। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस गैंग के सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कंप्यूटर व लूटे गए 8 मोबाइल बरामद किए हैं।

एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने सोमवार शाम प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर बन्नादेवी पुलिस ने सराय रहमान नई आबादी में एक घर में छापा मारा। वहां रहने वाले कासिफ को चोरी व लूट के मोबाइलों के लॉक तोड़ते व आईएमईआई लॉक को अनलॉक करते हुए दबोच लिया। कासिफ साइबर क्राइम गैंग का मास्टर माइंड है।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि वह इस घनी बस्ती में 200 रुपये में ही मोबाइल का आईएमईआई नंबर तोड़ता है और किसी दूसरे मोबाइल की आईएमईआई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से लगा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते चोरी या लूटे गए मोबाइल को पुलिस ट्रेस नहीं कर पाती है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोबाइल लूटने वाले अमीरनिशां निवासी समद, सराय हकीम निवासी शाहरुख, जिला अस्पताल निवासी चांद व सराय रहमान निवासी वसीम को गिरफ्तार कर लिया।


इन लोगों ने स्वीकारा कि दिन में पढ़ाई व परिवार के काम धंधे करने के साथ शाम को पार्ट टाइम लूट करते थे। इस मौके पर सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर बन्नादेवी जितेंद्र दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed