{"_id":"5990b7c94f1c1b3d778b461b","slug":"31502656457-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिर्री लूट के इरादे से युवक का रेता गला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिर्री लूट के इरादे से युवक का रेता गला, गंभीर
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिर्री लूट के इरादे से युवक का रेता गला, हालत नाजुक
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
क्वार्सी क्षेत्र के कयामपुर ओजोन सिटी इलाके में चालक को शराब पिलाकर टिर्री लूटने के इरादे से उसकी गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और बुरी तरह पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल कॉलेज में युवक की हालत गंभीर है।
महेशपुर क्वार्सी निवासी शिवम पुत्र जोधपाल टिर्री चालक है। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे क्वार्सी चौराहे पर दो युवक आए और कयामपुर से सरिया लेकर आने के लिए 20 रुपये में टिर्री तय की। इस दौरान उन्होंने शराब भी खरीदी और टिर्री में सवार होकर कयामपुर चल दिए। वहां पहुंचकर सवारियों ने ओजोन सिटी के पास खेतों के बीच एक खाली प्लाट में बैठकर शराब खोल ली। इस पर शिवम ने ऐतराज जताया तो दोनों ने उसे भी शराब पिला ली।
दोनों युवकों ने कम पी और उसे ज्यादा पिलाई। जैसे ही शिवम पर नशा सवार हुआ, तभी दोनों युवकों ने धारदार हथियार से उसका गला रेतना शुरू कर दिया। शोर मचाता हुआ शिवम भागा, तो आसपास काम कर रहे लोग दौड़े और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उन्हें जमकर पीटा गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में लेकर घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गले पर गंभीर घाव होने से शिवम बोल भी नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
बड़ी मुश्किल से उसने यह बताया कि शायद टिर्री लूटने के लिए उसे मारने का प्रयास किया गया। वहीं पकड़े गए आरोपियों भूरा निवासी फरीदपुर व शाहिद निवासी मौलाना आजाद नगर क्वार्सी ने भी टिर्री लूट के इरादे से वारदात स्वीकारी है। सीओ तृतीय संजीव दीक्षित के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।