फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में मारपीट पर जट्टारी चेयरमैन पर मुकदमा

अलीगढ़ में मारपीट पर जट्टारी चेयरमैन पर मुकदमा

Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में मारपीट पर जट्टारी चेयरमैन पर मुकदमा
मारपीट में जट्टारी चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हजियापुर (अलीगढ़)।

कस्बा जट्टारी में रक्षाबंधन वाले दिन हुए एक विवाद में टप्पल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जट्टारी चेयरमैन समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। कस्बे के मुहल्ला नेतानगर निवासी राहुल पुत्र अशोक सिंघल के अनुसार चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह निकाय चुनाव के समय से उनसे चिढ़ते हैं।

रक्षाबंधन वाले दिन वह बाइक पर अपनी मां जगवती देवी को लेकर चेयरमैन के दरवाजे होकर घर लौट रहा था। चेयरमैन के साथी अजीत पुत्र चरन सिंह ने उसे रोक लिया। लोहे के तार से गला दबा दिया। इससे वह बाइक से गिर गया। उसकी मां भी बाइक से गिर गईं, जिससे पैर में फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने बचाया। राहुल और उसकी मां को इलाज के लिए अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार मारपीट की तहरीर पर चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह व अजीत पुत्र चरन सिंह के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन को रिपोर्ट की जानकारी हुई तो बुधवार दोपहर वह समर्थकों के साथ थाना टप्पल पहुंच गये। अजीत ने भी मारपीट की तहरीर दी है। चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह के अनुसार वह मौके पर थे भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed