{"_id":"598630694f1c1b9c3a8b4568","slug":"31501966441-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने गिर्राज किशोर गोदानी की कार से बैग किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिरों ने गिर्राज किशोर गोदानी की कार से बैग किया पार
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिरों ने गिर्राज गोदानी की कार से बैग किया पार
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के प्रमुख उद्योगपति एवं कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष को कुछ शातिरों ने शुक्रवार को गांधी आई हॉस्पिटल के पास अपना निशाना बना लिया। शातिरों ने कार की बोनट पर ऑयल फेंककर गाड़ी रुकवाई और सीट पर रखे बैग को पार कर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार बैग में कीमती सामान तो नहीं था, लेकिन बेशकीमती दस्तावेज रखे हुए हैं। उन्होंने क्वार्सी पुलिस को तहरीर दी है।
प्रमुख उद्योगपति एवं कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्य नगर अवंतिका फेस-2 निवासी गिर्राज किशोर गोदानी शुक्रवार को अपनी अर्टिका कार से रामघाट होते हुए घर जा रहे थेे। कार को उनका चालक चला रहा था। अभी वह गांधी आई हॉस्पिटल के पास पहुंचे ही थे कि किसी ने उनकी कार के बोनट पर ऑयल डाल दिया।
इसी बीच बाइक सवार आए और उन्होंने ड्राइवर से कहा कि उनकी कार से ऑयल निकल रहा है। यह सुनकर ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तो गिर्राज गोदानी भी कार से नीचे उतर आए। इसी बीच कार की पिछली सीट पर रखा काले रंग का बैग शातिरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन
कई बार देखने के बाद भी जब कार से ऑयल निकलने की जानकारी नहीं हुई तो वह और उनका चालक गाड़ी में बैठे, लेकिन गाड़ी के अंदर रखा काला बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार बैग में कोई कीमती सामान तो नहीं था, लेकिन अति महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए हैं। इस संबंध में उन्होंने क्वार्सी थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर प्राप्त करने के बाद बैग चुराने वालों को खोजने में जुट गई है।