फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में मंदिर से कब्जा हटवाने पर पथराव

अलीगढ़ में मंदिर से कब्जा हटवाने पर पथराव

Sun, 06 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में मंदिर से कब्जा हटवाने पर पथराव
मंदिर से अवैध कब्जा हटाने पर पथराव
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हजियापुर (अलीगढ़)।

थाना टप्पल क्षेत्र के गांव गढ़ी सूरजमल में ग्रामसभा की जमीन पर स्थित मंदिर व उसकी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा हटवाने को लेकर पथराव हो गया। इससे तनाव बढ़ गया।

बताते हैं कि कुछ लोगों ने डीएम को कब्जा हटवाने की जानकारी दी थी और डीएम ने पुलिस को पहुंचने के लिए कहा था लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, जिससे विवाद बढ़ा।

शनिवार दोपहर कब्जे को लेकर ग्रामसभा की बैठक बुलाई गई थी। निर्णय लिया गया कि ग्राम समाज की भूमि पर बने शिव मंदिर व उसके प्रांगण से कब्जे को तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन


बाउंड्री बनवाने के लिए नींव की खुदाई की जाए। इसके बाद नींव खुदाई शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष की कई महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। इससे तनाव बढ़ गया। संभ्रांत लोगों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिवजन कल्याण सेवा समिति के बलवीर सिंह, योगेश शर्मा, चौधरी सुभाष, कन्हैया आदि ने बताया कि गांव में शिव मंदिर पुराना है। कुछ दबंग लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इससे शिव भक्तों को पूजा अर्चना में असुविधा हो रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखित में अवगत कराया गया। एसडीएम खैर व डीएम ने भी अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए, लेकिन इस आदेश को अमल में नहीं लाया गया।

प्रशासन के ढ़ुलमुल रवैये के कारण ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं मामले को क्षेत्रीय विधायक अनूप वाल्मीकि ने भी संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed