{"_id":"59691b8c4f1c1be1178b465d","slug":"31500060556-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओलंपियाड में अलीगढ़ के बच्चों ने जीते मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेंच ओलंपियाड में अलीगढ़ के बच्चों ने जीते मेडल
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच ओलंपियाड में बच्चों ने जीते मेडल
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
फ्रांस के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर विंग व सीनियर विंग में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जहां फ्रेंच भाषा पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सिल्वरजोन इंटरनेशनल ओलंपियाड में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रिंसिपल रश्मि ग्रोवर ने सम्मानित किया।
सभा में सीनियर विंग की चैतन्या पांडे, कुशाग्र अग्रवाल, गजल अग्रवाल व लिपि सिंह को गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। गर्वित, आयुष, मानवी व ओजस को सिल्वर मेडल से नवाजा गया।
साथ ही राजा, उदिश, वंशिका व शुभांगी को कांस्य पदक देकर सम्मान किया गया। विद्यालय की फ्रेंच भाषा की अध्यापिका नम्रता सक्सेना ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया गया था। बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विद्यालय में बच्चों को जर्मन, उर्दू व संस्कृत के अलावा फ्रेंच भाषा भी सिखाई जाती है। जूनियर विंग के छात्र ईशान सिंह व आद्या पाठक ने फ्रेंच भाषा में ही प्रार्थना सभा का संचालन किया।
छात्रा रिया व चैतन्या ने फ्रांस की संस्कृति के बारे में बताया व छात्रा वृंदा ने फ्रेंच भाषा में कविता सुनाई। हेड मिस्ट्रेस भावना भारद्वाज ने कहा कि हम अपने देश के साथ-साथ सभी अन्य देशों को समान दृष्टि के साथ देखते हैं व सम्मान देते हैं। इस प्रार्थना सभा का उद्देश्य फ्रांस के साहित्य व संस्कृति से सभी को अवगत कराना था।