फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब कक्षा छह के बच्चे रेडियो से सीखेंगे अंग्रेजी

अब कक्षा छह के बच्चे रेडियो से सीखेंगे अंग्रेजी

Fri, 07 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
अब कक्षा छह के बच्चे रेडियो से सीखेंगे अंग्रेजी
अब कक्षा छह के बच्चे रेडियो से सीखेंगे अंग्रेजी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

परिषदीय स्कूलों के कक्षा छह के बच्चों को अब रोचक तरीके से अंग्रेजी सिखाई जाएगी। यूनीसेफ के सहयोग से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो पर 17 जुलाई से होगा। पूरे शैक्षिक सत्र में 90 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। हर एपिसोड 15 मिनट का होगा। शासन से इसके लिए निर्देश मिलने के बाद अब हर परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालय में रेडियो की व्यवस्था की जा रही है। एडी (बेसिक) गिरजेश चौधरी ने इसे लेकर मंडल के सभी बीएसए को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा विद्यालयों की कक्षा 6 के बच्चों को अब रेडियो के माध्यम से अंग्रेजी सिखाई जाएगी। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक से सभी बीएसए को निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम शुरू होने से पहले हर जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें जिला समन्वयक के अलावा केजीबीवी के वार्डन और अंग्रेजी शिक्षकों को बैंच लगाकर कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशिक्षित किया जाएगा। शासन ने निर्देश दिया है कि यह प्रशिक्षण 12 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाए। ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाए। इसके बाद बच्चों को अंग्रेजी सिखाने का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए हर विद्यालय में चालू हालत में रेडियो उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 दिन के इस कोर्स में प्रशिक्षित शिक्षकों को व्यापक निर्देश दिए गए हैं। दोपहर 10.45 बजे से 11 बजे तक इसका प्रसारण रेडियो पर होगा। इस दौरान बच्चे केवल रेडियो सुनेंगे। हर एपिसोड में एक-दो दिन का गेप भी दिया गया है।

शासन के आदेश के अनुसार कक्षा छह के बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए आवश्यक निर्देश सभी बीएसए व अन्य अधिकारियों को दिए गए हैं। बीएसए से कहा गया है कि वह कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर लें।
गिरिजेश चौधरी अपर निदेशक (बेसिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed