{"_id":"68e3f2775cc95db7c90fdd82","slug":"30-illegal-dairies-fined-rs-15-lakh-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: 30 अवैध डेयरियों पर 15 लाख का लगाया जुर्माना, दो महीने में शहर से बाहर जाने की दी मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: 30 अवैध डेयरियों पर 15 लाख का लगाया जुर्माना, दो महीने में शहर से बाहर जाने की दी मोहलत
Mon, 06 Oct 2025 10:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:18 PM IST
सार
अलीगढ़ के अवैध डेयरियों पर नगर आयुक्त ने छापा मारा। डेयरियों पर जुर्माना भी लगाया है। डेयरियों को दो माह के भीतर निगम की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की अंतिम चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
डेयरी पर छापा मारते नगर आयुक्त
- फोटो : नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की पंचनगरी और सराय हरनारायण में 6 अक्तूबर सुबह नगर निगम ने अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 डेयरियों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इनके संचालकों को अपनी-अपनी डेयरियों को दो माह के भीतर निगम की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की अंतिम चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शहर के 90 वार्डों में 600 से अधिक अवैध डेयरियां संचालित हैं। इनके कारण शहर में गंदगी और जल भराव की समस्या ज्यादा हो रही है। नगर आयुक्त ने शहर के 30 से ज्यादा डेयरी स्वामियों पर 50 हजार रुपये प्रति डेयरी की दर से जुर्माना लगाया है। इन डेयरी संचालकों के यहां पर कोर्ट का चालान भी चस्पा किया गया है। मौके पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह और पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर में डेयरियों के संचालन से नालियों की सफाई नहीं हो पा रही। गोबर से नालियां बंद हो रही हैं। जलभराव और प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। सभी डेयरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन विज्ञापन