{"_id":"5d58f4358ebc3e89f472e662","slug":"3-died-and-6-injured-in-a-car-accident-on-yamuna-express-way-while-returning-to-noida-from-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 25 फीट ऊंचाई से रेलिंग तोड़कर गिरी कार, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 25 फीट ऊंचाई से रेलिंग तोड़कर गिरी कार, चार की मौत
Sun, 18 Aug 2019 12:16 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
अलीगढ़ से नोएडा जा रही फोर्ड एंडेवर कार रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। लगभग 25 फीट ऊंचाई से रेलिंग तोड़कर कार सीधे नीचे जा गिरी। घटना के दौरान कार में नौ लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाकी छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार चार युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और कॉल सेंटर में काम करते थे। मरने वालों में शीला नामक एक युवती और तीन युवक नवीन, चंद्रमोहन और शिवविजय शामिल हैं।
विज्ञापन
खबर है कि कार सवार लोगों में नोएडा के सेक्टर दो स्थित आईटी कंपनी के डायरेक्टर आशु और आशीष ने शनिवार को नई कार ली थी। वह अपने स्टाफ के साथ घूमने के लिए नई कार में सवार होकर जा रहे थे, जब यह हादसा हो गया। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन