{"_id":"57d474df4f1c1bbb6131882e","slug":"3-acres-of-land-to-the-brother-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौली में 3 बीघा जमीन के लिए छोटे भाई को काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरौली में 3 बीघा जमीन के लिए छोटे भाई को काट डाला
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव किरथला में खून के रिश्तोें पर कुछ रुपये भारी पड़ गए। बैंक कर्ज अदायगी और जमीन के लालच में एक व्यक्ति ने छोटे भाई को सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला। बड़े भाई के सिर पर खून सवार था। समीप ही सोई पत्नी और बच्चों की आंख खुल गई।
उन्होंने शोर मचा दिया। शोर से जगे पड़ोसी आवाज लगाते हुए दौड़े तो हत्यारोपी भाग निकला। आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। बताते हैं कि गांव किरथला निवासी स्व. अजुद्दी सिंह के दोनों लड़कों जयप्रकाश और सोनू कुमार (25) के बीच तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
साथ ही बिजली और बैंक कर्ज पर भी उनके बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई।
शुक्रवार रात सोनू घर के बाहर सो रहे थे। गर्भवती पत्नी सोनम देवी व पुत्र विक्रम (2), विनीता (1) झोपड़ी में सोए थे। तड़के करीब तीन बजे जयप्रकाश कुल्हाड़ी लेकर आया और सोते हुए सोनू के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सोनू की चीख निकल गई।
विज्ञापन
पत्नी और बच्चे जग गए। उन्होंने शोर मचा दिया। पड़ोसी दौड़े तो जयप्रकाश भाग गया। सिर पर घातक प्रहार से सोनू की मौत हो गई। सूचना पर सीओ विजयेंद्र द्विवेदी और कोतवाल सुरेश बाबू यादव पहुंच गए।