फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   3.5 crore accounts the verge of becoming NPA due to wrong policies: Lokesh

गलत नीतियों के चलते 3.5 करोड़ खाते एनपीए होने के कगार पर : लोकेश

Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
3.5 crore accounts the verge of becoming NPA due to wrong policies: Lokesh
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में करीब 3.5 करोड़ खाते एनपीए होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल बुधवार को खैर रोड स्थित मनकामेश्वर सेवा सदन में व्यापारियों की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल लगे रहे लॉकडाउन के कारण व्यापारी की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। कई जगह व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में सरकार शनिवार एवं रविवार की बंदी का खत्म कर सातों दिन बाजार खोलने की अनुमति प्रदान करें, ताकि व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। प्रदेश अध्यक्ष ने लॉकडाउन की आड़ में सरकार पर ऑनलाइन शॉपिंग व बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के लिए पचास नियम है लेकिन ऑनलाइन व्यापार पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यापारियों की दिशा और दशा बदलने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। अन्यथा सरकार हमें आर्थिक रूप से गुलाम बनाकर रहेगी। व्यापारी विरोधी सरकारों से आमना-सामना करना होगा। महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता लीडर को प्रदेश का वरिष्ठ मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रत्नाकर आर्य, राजेंद्र कोल, एमए खान गांधी, शिव कुमार पाठक, विनोद बालाजी, राजेंद्र प्रसाद वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, मुनेशपाल सिंह, दुर्वेश वार्ष्णेय, आमिर आबिद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मजबूत करने के लिए प्रदेश के दौरे पर लोकेश
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 55 जिलों में संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है। शेष जिलों में जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को मेरठ में प्रांतीय बैठक है। 19 सितंबर को अलीगढ़ में व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed