फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   3.25 crore missing of 41 account holders in Aligarh Central Bank branch

Aligarh News: सेंट्रल बैंक ब्रांच में अब तक 41 खाता धारकों के सवा तीन करोड़ गायब, सिर्फ सात एफडी फर्जी साबित

Sat, 29 Apr 2023 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:06 PM IST
सार

बैंक शाखा के मैनेजर अमरजीत व बैंक मित्र बृहस्पतिवार शाम से गायब हैं। उन पर बैंक के करोड़ों रुपये गायब करने का आरोप है। इस मामले में उसी दिन से बैंक के शीर्ष नेतृत्व स्तर से जांच आईटी स्तर से की जा रही है। इस मामले में शुक्रवार को 25 शिकायतें आई थीं, जिसमें सवा करोड़ का घोटाला सामने आया था। शनिवार को दिन भर चली जांच में 16 शिकातयें सामने आईं और 83.36 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है।

विज्ञापन
3.25 crore missing of 41 account holders in Aligarh Central Bank branch
बैकं में लखनऊ से आई जोनल ऑफिसर इंदु मिश्रा कागज चेक करती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के नौरंगाबाद इलाके की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में हुए घोटाले की जांच के तीसरे दिन 83.36 लाख रुपये का घपला और सामने आया है। इस तरह अब तक सवा तीन करोड़ का घपला होना उजागर हुआ है। वहीं अब तक की जांच में सिर्फ सात एफडी फर्जी साबित पाई गई हैं और शनिवार को चली जांच के दौरान 16 और शिकायतें जांच अधिकारियों के सामने पहुंची हैं। आगरा व लखनऊ से आई जांच टीम के अधिकारी जांच में जुटे हैं। इनके स्तर से यही स्पष्ट किया गया है कि तीन स्तर पर जांच होगी। इसके बाद यह साफ हो पाएगा कि बैंक में कितना घोटाला हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि बैंक शाखा के मैनेजर अमरजीत व बैंक मित्र बृहस्पतिवार शाम से गायब हैं। उन पर बैंक के करोड़ों रुपये गायब करने का आरोप है। इस मामले में उसी दिन से बैंक के शीर्ष नेतृत्व स्तर से जांच आईटी स्तर से की जा रही है। इस मामले में शुक्रवार को 25 शिकायतें आई थीं, जिसमें सवा करोड़ का घोटाला सामने आया था। शनिवार को दिन भर चली जांच में 16 शिकातयें सामने आईं और 83.36 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। वहीं सवा करोड़ का घोटाला अकेले पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह की ओर से बताया गया है। इस तरह सवा तीन करोड़ का घोटाला अब तक उजागर हुआ है। 
विज्ञापन


इधर, इस मामले में फर्जी एफडी आदि के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पाया गया कि अब तक सिर्फ सात एफडी फर्जी पाई गई हैं। शनिवार को दिन भर जांच के दौरान ग्राहकों को जांच व बैंक अधिकारी संतुष्ट करते रहे। इधर, देर शाम बैंक में जांच में जुटे अधिकारियों की ओर से साफ किया गया कि यह जांच तीन चरण में पूरी होगी। पहली जो विभागीय जांच चल रही है। दूसरी स्पेशल जांच और तीसरी विजिलेंस जांच होगी। इसके बाद भ्रष्टाचार उजागर होगा। यह जांच आगरा से आए मुख्य प्रबंधक अपरबल सिंह नेतृत्व के चल रही है। जिसमें अभी तक कुल 41 खाता धारकों के खातों के 2.18 करोड़ रुपये गायब मिले हैं। इसमें मुकेश सिंह के रुपये अलग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय भेजी पूरी रिपोर्ट
इस मामले में पूरी रिपोर्ट बैंक अधिकारियों द्वारा मुख्यालय को भेजी गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि ग्राहकों का सामान्य दिनों की तरह पूरी तरह चल रहा है। बाकी काम जांच का चल रहा है। किसी तरह से सामान्य दिनों की तरह काम नहीं बिगडऩे दिया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed