{"_id":"60ad579c8ebc3e34f74191c7","slug":"29-employees-and-teachers-lost-their-lives-from-corona-city-office-news-ali263923980","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 29 कर्मचारियों व शिक्षकों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 29 कर्मचारियों व शिक्षकों ने गंवाई जान
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए थे, जो कोरोना संक्रमित हो गए और इलाज के दौरान वह दुनिया को अलविदा कह गए। दोनों विभागों से तीन कर्मचारी समेत 29 शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं, जो अब दुनिया में नहीं हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अलीगढ़ इकाई ने कोरोना के शिकार शिक्षक-शिक्षिकाओं के परिजनों से जानकारी प्राप्त करके बीएसए को दो कर्मचारियों व 20 शिक्षकों की सूची सौंपी है। इनमें कुछ शिक्षक पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रशिक्षण लेने के बाद कोरोना संक्रमण के चपेट में आए तो कुछ मतदान ड्यूटी के बाद कोरोना संक्रमित हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मरने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलरा निरपाल लोधा की शिक्षिका रंजना गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय मोरथल धनीपुर की शिक्षिका लता रानी, प्राथमिक विद्यालय भगौसा अकराबाद के शिक्षक प्रशांत उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय पाली मुकीमपुर बिजौली के शिक्षक दिलावर सिंह, प्राथमिक विद्यालय नंबर नगर क्षेत्र अतरौली की शिक्षिका फहमीदा, प्राथमिक विद्यालय भुरिया की गढ़ी गोंडा के शिक्षक परमवीर, प्राथमिक विद्यालय तालिबनगर जवां के शिक्षक मुन्नालाल, प्राथमिक विद्यालय साथा जवां के शिक्षक मोहम्मद यूसुफ, प्राथमिक विद्यालय नगला किरना जवां की शिक्षिका रजिया शाहीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय किढ़ारा जवां के शिक्षक यूसुफ जमाल, प्राथमिक विद्यालय निधौली गोंडा के शिक्षक देवेंद्र पाल सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय निधौली गोंडा के शिक्षक विमल निगम, प्राथमिक विद्यालय शादीपुर टप्पल के शिक्षक अजय कुमार अत्री, उच्च प्राथमिक विद्यालय भूड़ा किशनगढ़ी धनीपुर की शिक्षिका गुलनाज बानो, प्राथमिक विद्यालय रामनगर मिलैट अकराबाद की शिक्षिका सुमन, प्राथमिक विद्यालय भूरा की गढ़ी अकराबाद भूमेंद्रपाल सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर जवां के शिक्षक मोहम्मद तारिक मुश्ताक, उच्च प्राथमिक विद्यालय जलोखरी चंडौस के शिक्षक अशोक कुमार, प्राथमिक विद्यालय गोरना रसीदपुर चंडौस के शिक्षक लोकेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय तेजोपुर जवां के शिक्षक श्याम सुंदर, इंदिरा गांधी जूनियर हाईस्कूल नगल अहवासी इगलास के लिपिक दिलीप गौतम, शिव प्यारी जूनियर हाईस्कूल ताजपुर चंडौस के लिपिक अजय अग्रवाल शामिल हैं। बीएसए कार्यालय में ज्यादातर शिक्षकों की मौत कोविड-19 से होने की जानकारी है। शेष के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी व छह शिक्षक भी पंचायत चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए थे, जो कोराना संक्रमित हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि गांधी इंटर कॉलेज चंडौस के प्रवक्ता हेमंत कुमार शर्मा, जनता इंटर कॉलेज मनीपुर असरोई के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अकराबाद के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी नारायण शर्मा, आदर्श भारती इंटर कॉलेज कलवा के सहायक शिक्षक प्रेम सिंह, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज अलीगढ़ के शिक्षक संतोष कुमार जैन, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़ के शिक्षक राजकुमार, इसी कॉलेज के शिक्षक दीप ज्योति सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।