फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   28 employees died in Panchayat election duty

पंचायत चुनाव ड्यूटी में 28 कर्मचारियों ने गंवाई जान

Tue, 22 Jun 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
28 employees died in Panchayat election duty
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की ड्यूटी के दौरान जिले में 28 सरकारी कर्मचारियों ने कोरोना महामारी की चपेट में आकर जान गंवाई। मरने वालों में सर्वाधिक 17 कर्मचारी बेसिक शिक्षा विभाग के रहेेे। विभागाध्यक्षों ने सोमवार सायं तक रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। मंगलवार को फाइनल रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने मई में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान कोरोना महामारी से ग्रसित होकर जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को 30 लाख रुपये बतौर क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में जिले के सभी सरकारी विभागों से अपने-अपने विभाग में चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वाले कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा गया था।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत कौशल कुमार ने बताया कि अब तक 28 मृत सरकारी कर्मचारियों का ब्योरा मिला है। इसमें बेसिक शिक्षा में सर्वाधिक 15, माध्यमिक शिक्षा में पांच, सिंचाई विभाग में तीन, यूपीएसआईडीसी में एक एवं अन्य विभागों में चार कर्मचारियों की मौत का ब्यौरा मिला है। उन्होंने बताया कि मंगलवार आज सभी मृत कर्मचारियों के प्रपत्र शासन को भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed