फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   27,64,934 voters of the district will vote in the election

अलीगढ़ः चुनाव में जिले के 27,64,934 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
27,64,934 voters of the district will vote in the election
जिले में मतदाता सूचियों के चल रहे पुनरीक्षण कार्य के तहत बुधवार को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। चुनाव में जिले के कुल 27,64,934 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि एक जनवरी 2022 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किए गए संशोधनों की अंतिम सूची तैयार की गई है। इस सूची को जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील, ब्लॉक व मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में अभियान के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 27,64,934 हो गई है। उन्होंने बताया कि खैर विधानसभा में 2,15,685 पुरुष मतदाता व 1,87,808 महिला मतदाता एवं 22 अन्य मतदाताओं के साथ ही कुल 4,03,515 मतदाता हो गए हैं।
विज्ञापन

बरौली विधानसभा में 2,01,377 पुरुष मतदाता, 1,77,786 महिला मतदाता 41 अन्य मतदाताओं समेत कुल 3,79,204 मतदाता हो गए हैं। अतरौली विधानसभा में 2,14,714 पुरुष मतदाता, 1,86,792 महिला मतदाता एवं 10 अन्य मतदाताओं के साथ 4,01,516 मतदाता हो गए हैं। छर्रा विधानसभा में 2,06,187 पुरुष मतदाता, 1,80,580 महिला मतदाता एवं 24 अन्य मतदाताओं के साथ 3,86,791 मतदाता हो गए हैं। कोल विधानसभा में 2,14,345 पुरुष मतदाता, 1,90,365 महिला मतदाता एवं 27 अन्य मतदाताओं समेत कुल 4,04,737 मतदाता हो गए हैं। अलीगढ़ शहर विधानसभा में 2,01,319 पुरुष मतदाता, 1,85,167 महिला मतदाता 33 अन्य मतदाताओं समेत कुल 3,86,519 मतदाता हो गए हैं। विधानसभा इगलास में 2,10,206 पुरुष मतदाता, 1,83,432 महिला मतदाता, 14 अन्य मतदाताओं समेत कुल 3,93,652 मतदाता हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के सापेक्ष मतदाताओं की संख्या 1.20 लाख बढ़ गई है। करीब 1.42 लाख मतदाता पहली बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। 1.20 लाख मतदाताओं के नए नाम बढ़ाए गए हैं। करीब 64 हजार महिलाओं के नए बढ़े हैं। पुरुषों की संख्या करीब 55 हजार रही है।
विज्ञापन

एक नजर -
जिले की विधानसभा
खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास
पुरुष मतदाता - 14,72,833
महिला मतदाता- 1291930
थर्ड जेंडर - 171
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed