फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   26 people covid positive

कोरोना वायरस से 35 लोग संक्रमित, 26 हुए स्वस्थ

Sat, 31 Oct 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
26 people covid positive
कोरोना वायरस से 35 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 26 लोगों ने कोरोना को पराजित कर अस्पताल से घर लौट आए हैं। वर्तमान समय में जनपद में 276 सक्रिय मरीज हैं। अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 9494 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 9170 तक पहुंच गई है। 2.64 लाख से अधिक लोगों की जांच की जांच अब तक हो चुकी है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में शुक्रवार को 35 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सासनी गेट थाना क्षेत्र के सराय वृंदावन, विष्णुपुरी एक्सटेंशन एवं कंचनपुर बिजौली के 2-2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed