{"_id":"67cc2b91d0113d43bf0b3f95","slug":"250-liters-of-substandard-mustard-oil-seized-15-samples-collected-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: 250 लीटर घटिया सरसों का तेल सीज, भरे गए 15 नमूने, होली तक जारी रहेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: 250 लीटर घटिया सरसों का तेल सीज, भरे गए 15 नमूने, होली तक जारी रहेगा अभियान
Sat, 08 Mar 2025 05:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Mar 2025 05:05 PM IST
सार
खैर के मालीपुरा से सुशील अग्रवाल के विष्णु ट्रेडर्स, सुभम ट्रेडर्स, सराय हकीम के राजा स्वीट्स, लल्लोमल मिष्ठान, चाचा प्रोविजन स्टोर, रघुवीर पुरी से निखिल गुप्ता के यहां से नमकीन, खोया, मिठाई आदि अन्य खाद्य सामग्रियों के 15 नमूने भरे।
विज्ञापन
खैर में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम नमूने भरते हुए
- फोटो : विभाग
विस्तार
होली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटी और घटिया गुणवत्ता की खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान 7 मार्च को भी जारी रहा। विभाग ने खैर और गभाना से मिलावट के शक में 250 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। साथ ही 12 स्थानों से विभाग ने नमूने भरे जिनको जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विभाग की टीम ने 7 मार्च को मालीपुरा खैर में लखन सिंघल के यहां से 7500 रुपये कीमत का 50 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। साथ ही गभाना में कटरा मोड़ पर आसिफ खान के यहां से 30 हजार रुपये का 200 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा विभाग ने खैर के मालीपुरा से सुशील अग्रवाल के विष्णु ट्रेडर्स, सुभम ट्रेडर्स, सराय हकीम के राजा स्वीट्स, लल्लोमल मिष्ठान, चाचा प्रोविजन स्टोर, रघुवीर पुरी से निखिल गुप्ता के यहां से नमकीन, खोया, मिठाई आदि अन्य खाद्य सामग्रियों के 15 नमूने भरे। मंडलीय खाद्य सुरक्षा उपायुक्त दीनानाथ यादव ने बताया कि लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अभियान अभी जारी रहेंगे।
विज्ञापन