{"_id":"61ddd8b74ddb8b2a995fbc52","slug":"246-people-covid-positive-in-aligarh-aligarh-news-ali282881116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जेल में भी कोरोना की दस्तक,... जिले में 246 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जेल में भी कोरोना की दस्तक,... जिले में 246 लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। कोरोना ने अब जिला कारागार में भी दस्तक दे दी है। मंगलवार को जिले में 246 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें जिला जेल के नौ लोग हैं। एएमयू, जेएन मेडिकल कॉलेज सहित कैंपस में कई लोग चपेट में आए हैं। अब तक सक्रिय मरीजों की संख्या 852 पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं प्राइवेट लैब से रिपोर्ट आने के बाद जिले में दहशत का माहौल है। जेएन मेडिकल कॉलेज के छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त उपचार कराने पहुंचे मरीज भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 15 से अधिक संक्रमित तो जेएनएमसी में मिले हैं। एएमयू कैंपस में भी कई मरीज मिले हैं।
जामिया उर्दू रोड, दुर्गाबाड़ी, मथुरा रोड, जमालपुर, सर सैयद नगर, मेडिकल रोड, धौर्रा माफी, दीनदयाल अस्पताल एवं परिसर, पीएसी 38 बटालियन, ओजोन सिटी में दो या उससे अधिक मरीज मिले हैं। रामघाट रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार त्यागी ने आग्रह किया है कि सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर कोविड जांच अवश्य कराएं। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। मास्क एवं दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन
आज सैंपल - 4205
अब तक संक्रमित - 22157
कुल मृत्यु - 106
आज डिस्चार्ज - 8
सक्रिय केस - 852
सक्रिय कंटेनमेंट जोन - 647