{"_id":"6140efdb8ebc3e6be87dae1d","slug":"24-suspects-caught-in-pm-s-program-city-office-news-ali2731946135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पीएम के कार्यक्रम के बीच से 24 संदिग्ध दबोचे, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पीएम के कार्यक्रम के बीच से 24 संदिग्ध दबोचे, एक हिरासत में
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को सुनने के लिए उमड़ी भीड़। अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सक्रिय पुलिस ने दिन में आयोजन स्थल के इर्द-गिर्द या प्रवेश के समय 24 संदिग्ध लोग दबोचे। इनमें कुछ काले कपड़े पहने थे तो कुछ अन्य कारणों से पकड़े गए, जिनमें बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इनमें से एक मुजफ्फरनगर का गैर समुदाय का संदिग्ध देर रात तक लोधा पुलिस ने बैठा रखा था, जिससे पूछताछ जारी थी।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस टीम को तीन-तीन बार हुई ब्रीफ मीटिंग में निर्देश दिए गए थे। किसी भी तरह के संदिग्ध को विशेष चेकिंग या नजरी चेकिंग में पकड़ा जाना था और थाने भेजना था। इस दौरान काले कपड़े पहने या बिना पास धारकों को वीआईपी दीर्घा में जाने की कोशिश करने आदि को पकड़ने के सख्त निर्देश थे। इसी क्रम में कार्यक्रम स्थल के आसपास घूम रहे 24 संदिग्ध लोग पकड़े गए, जिन्हें पूछताछ के बाद कार्यक्रम समाप्त होने पर छोड़ दिया गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर का एक गैर समुदाय का युवक पकड़ा गया है। उसके पास कोई प्रवेश पास नहीं था और वीआईपी गैलरी में प्रवेश कर रहा था। थाने पर देर रात तक पूछताछ में वह अनर्गल बातें कर रहा था। उसकी मनोदशा से लग रहा है कि वह किसी तरह की बीमारी से ग्रसित है। उसने बताया कि वह फौज की नौकरी देखने यहां आया था। रात को आयोजन स्थल के सामने नलकूप पर सोया और सुबह कार्यक्रम में जा रहा था। फिलहाल उसे क्लीनचिट नहीं दी गई है। वहीं विपक्षी राजनीतिक दल की गाड़ी का झंडा लगे एक युवक को भी पकड़ा था, उसे आयोजन समाप्त होने पर छोड़ा गया।
-विभिन्न तरह के संदेह पर 24 संदिग्ध लोग पकड़े गए थे, जिनमें से अधिकांश पूछताछ के बाद छोड़ दिए गए। बाकी पड़ताल जारी है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
कई मोबाइल और बाइक हुईं चोरी
मोदी रैली में दूर-दूर से आए लोगों की भीड़ में जमकर जेब कटीं। इस दौरान कई के मोबाइल चोरी गए और कई बाइक चोरी गईं। इस दौरान करसुआ के प्रताप सिंह, राम उपाध्याय, टप्पल रसूलपुर के रामपाल सिंह, नदरोई के निशांत तिवारी, कीरतपुर निमाना के योगेश, जवां छेरत के विपिन कुमार, मैरिस रोड के लवली सिंह आदि के मोबाइल चोरी हो गए। वहीं गाजियाबाद के ट्रैफिक कर्मी सिपाही शिवकुमार सहित कई की बाइक चोरी हो गईं।