फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   24 houses in darkness for six days, people protesting due to heat

Aligarh News: छह दिन से 24 घरों में अंधेरा, गर्मी से अकुलाए लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 May 2026 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
24 houses in darkness for six days, people protesting due to heat
गांव कसेर में विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव कसेर में छह दिन से 24 से अधिक गांवों की बिजली गुल है। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। भीषण गर्मी से अकुलाए ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील अतरौली के गांव कसेर में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। सबमर्सिबल, कूलर, पंखे, फ्रिज आदि उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते सबसे अधिक परेशानी पशुओं को पानी पिलाने में हो रही है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोगों को जनरेटर और सोलर सिस्टम का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण मूलचंद ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर फुंकने की सूचना कई बार विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को मौखिक रूप से दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगा ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण बार-बार फुंक जाता है। प्रदर्शन करने वालों में केशवदेव, धर्मेंद्र, मुनेश, हेमाकुमारी, उर्मिला, कश्यप, ममता, नरेंद्र, कालू, जितेंद्र, हरिप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed