{"_id":"61e07afe36557b5456512a47","slug":"235-corona-positive-including-20-children-81-women-in-aligarh-aligarh-news-ali2830301148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में 20 बच्चे, 81 महिलाओं सहित 235 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में 20 बच्चे, 81 महिलाओं सहित 235 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को 20 बच्चे एवं 81 महिला सहित 235 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 65 लोगों ने कोरोना को पराजित किया है। जिले में 1,153 सक्रिय मरीज हो गए हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं प्राइवेट लैब से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
235 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 17 वर्ष या उससे कम उम्र के 20 बच्चे और किशोर शामिल हैं। संक्रमितों में महिलाओं की संख्या 81 है। जेएन मेडिकल कॉलेज और जट्टारी में छह-छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त धौर्रा, लाल डिग्गी, अतरौली, पीएसी 38 बटालियन, मैरिस रोड, मेडिकल रोड आदि क्षेत्रों में तीन या उससे अधिक संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की सूची में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के लोग शामिल हैं। शहर के कई अपार्टमेंटों में भी कोरोना पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने सभी से दो गज की दूरी एवं मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं।
कोरोना पर एक नजर
- सैंपल जांच - 3783
- आज संक्रमित - 235
- आज डिस्चार्ज - 65
- सक्रिय केस - 1153
- सक्रिय कंटेनमेंट जोन - 769