फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   233 People Covid Positive in aligarh

अलीगढ़ः 29 बच्चे एवं 26 बुजुर्ग सहित 233 संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
233 People Covid Positive in aligarh
जनपद में कोरोना का कहर जारी है। 29 बच्चे (17 वर्ष या उससे कम) एवं 26 बुजुर्ग (60 वर्ष या उससे अधिक) सहित कुल 233 लोग संक्रमित हुए हैं। जिला जेल में 8 और चर्च कंपाउंड में छह लोग चपेट में आए हैं। वहीं 246 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 1477 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। औसतन 200 से अधिक मरीज प्रतिदिन निकल रहे हैं। सोमवार को 233 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राहत की बात यह है कि 246 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जनपद में सक्रिय कंटेनमेंट जोन की संख्या 1247 है। निगरानी समितियों द्वारा 327 घरों का भ्रमण किया गया और 298 मेडिकल किट का वितरण किया गया। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। कल तक यह संख्या 106 थी। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं। दूरी एवं मास्क का ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो तो अवश्य जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed