{"_id":"68720dce5a33d7cc0104908d","slug":"22-workers-injured-when-auto-overturned-in-the-field-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: बंबा पटरी से खेत में पलटा लोडर वाहन, 23 मजदूर घायल, नौ गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: बंबा पटरी से खेत में पलटा लोडर वाहन, 23 मजदूर घायल, नौ गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती
Sat, 12 Jul 2025 12:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:55 PM IST
सार
मैक्स वाहन इज्जतपुर बंबा की पटरी वाले रास्ते से जा रहा था। हैवतपुर और नागलिया खैराबाद के बीच अचानक सामने से दूसरा वाहन आ गया। जगह कम थी, उससे बचने और उसे रास्ता देने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह खेत में पलट गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तहसील अतरौली के गांव हैवतपुर के निकट 12 जुलाई सुबह मजदूरों को लेकर जा रहा मैक्स लोडर वाहन रास्ते के किनारे खेत में पलट गया। इस हादसे में महिला, पुरुष और बच्चों सहित 23 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का 100 शैय्या अस्पताल अतरौली में उपचार चल रहा है। लोडर में करीब 25 लोग सवार थे। दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मैक्स में सवार लोग गांव नगला लोधा के रहने वाले हैं और ये बरला क्षेत्र के गांव रामनगर में धान की रोपाई करने जा रहे थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
हादसा 12 जुलाई सुबह करीब 8.45 बजे हुआ। प्रत्क्षदर्शियों और सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी के अनुसार मैक्स वाहन इज्जतपुर बंबा की पटरी वाले रास्ते से जा रहा था। हैवतपुर और नागलिया खैराबाद के बीच अचानक सामने से दूसरा वाहन आ गया। जगह कम थी, उससे बचने और उसे रास्ता देने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह खेत में पलट गया।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और मैक्स को सीधा कर उसमें दबे बच्चों और महिलाओं को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली परिसर स्थित 100 शैय्या अस्पताल भिजवाया। यहां से सूरज, तरुण, मनोरमा, जतिन, कपिल, भूरा, गौरव, विशाल और लवकुश को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शिवम, पुनीत, संतोष, कमलेश, कीर्ति, योगेश, अंजलि, विवेक, प्रवीण, वर्षा, राखी, चंद्रपाल, आकाश, घनेंद्र भी घायल हैं, इन्हें उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल अतरौली में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल के सीएमएस डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बेहतर उपचार के लिए कुछ मरीजों को जेएन मेडिकल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को उपचार अस्पताल में ही किया गया है