{"_id":"628a8b1c87736d4750654419","slug":"22-thousand-people-of-the-district-will-get-home-city-office-news-ali2921796139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 22 हजार लोगों को मिलेगा आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 22 हजार लोगों को मिलेगा आशियाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नई बनी नगर पंचायत मडराक, पिसावा, चंडौस, जवां, बरौली, टप्पल व गभाना में पीएम आवास योजना के तहत 22 हजार आवास बनाए जाएंगे। जिला नगरीय विकास अभिकरण ने सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। 30 हजार से अधिक आवेदनों की जांच में करीब आठ हजार लोग अपात्र पाए गए हैं।
जिले में पिछले साल सात नगर पंचायतों का गठन किया गया था। यहां पहली बार प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं। डूडा के परियोजना निदेशक प्रभात मिश्रा ने बताया कि शासन स्तर से नगर पंचायतों में नगरीय विकास अभिकरण की ओर से प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे। नई नगर पंचायतों में डूडा की ओर से नामित संस्था के अधिकारी व संबंधित तहसील के लेखपालों के जरिए सर्वे कराया गया है। आवास के लिए 30 हजार से अधिक आवेदन आए थे। इनमें से आठ हजार लोग जांच में अपात्र मिले हैं। योजना में 22 हजार पात्रों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि एक आवास के निर्माण पर ढाई लाख रुपये खर्च होते हैं। लाभार्थी को यह धनराशि तीन किस्तों में मिलती है। पहली किस्त में एक लाख रुपये, दूसरी में 50 हजार रुपये व तीसरी किस्त में एक लाख रुपये मिलते हैं।