फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   किसानों को सहायता राशि जारी करने का निर्देश

किसानों को सहायता राशि जारी करने का निर्देश

Tue, 30 Apr 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
किसानों को सहायता राशि जारी करने का निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने फसल में आग लगने से पीड़ित किसानों को सहायता राशि जारी करने का निर्देश उपजिलाधिकारी खैर एवं तहसीलदार खैर को दिया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन किसानों की फसल बिजली का तार टूटने से हुआ है, उन्हें विद्युत विभाग सहायता करें।

भाजपा नेता एवं टप्पल ब्लॉक की पूर्व प्रमुख शशी सिंह के नेतृत्व में खैर विधान सभा क्षेत्र के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला और आए दिन किसानों के फसल में आग लगने से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। शशी सिंह ने कहा कि फसल में आग लगने से पूरे जिले के किसान नुकसान झेल रहे हैं। टप्पल ब्लॉक के ग्राम घांघौली के किसान फौरन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन



टप्पल ब्लॉक के गांव मालव, मौर, रसूलपुर आदि में खेतों में आग लगने के कारण गेहूं की लगभग 400 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी है। प्रमुख मांगों में किसानों को राहत राशि वितरण करने, सूचना के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन जारी करने, खेतों के ऊपर से गुजर रहे तारों को जल्द से जल्द ठीक कराने आदि शामिल है। इस अवसर पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह, मौर लेखराज सिंह, विजयपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, भगत सिंह, लक्ष्मण सिंह मालव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed