{"_id":"5c9152dbbdec2213ee5d4008","slug":"21553027803-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या से जो प्रत्याशी करेगा ओट, उसको नहीं करेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या से जो प्रत्याशी करेगा ओट, उसको नहीं करेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के युवा मतदाताओं ने खुलकर अपने विचार रखे हैं। जिसके तहत जो प्रत्याशी समस्याओं से ओट करेगा, उसे वोट नहीं दिया जाएगा। मतदाताओं ने कहा कि पूर्व के प्रतिनिधियों को वह भली भांति जानते हैं। ऐसे में उन्हें मालूम है कि अब तक कितने नेताओं ने चुनाव जीता और जनता के बीच नहीं आए।
ऐसे में युवाओं ने बताया कि हम सिर्फ अच्छे और सामाजिक उम्मीदवार को ही अपना सांसद चुनने के लिए वोट करेंगे। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में परीक्षा देने आईं सुरभि राहुल शर्मा ने बताया कि रामघाट रोड शहर के बाद अतरौली क्षेत्र में कापी जर्जर है। ऐसे कई मार्ग हैं, जहां काम होने की जरूरत है। अलीगढ़ के सांसद को सबसे पहले क्राइम कम करने के प्रयत्न करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि अक्सर बाजार में राह चलती युवतियों से मोबाइल, पर्स छिनने की घटनाएं होती रहती हैं। इस समस्या पर भी काम करने वाले सांसद की जरूरत है। गंदगी, प्रदूषण से जनता को निजात दिलाए। ऐसे प्रत्याशी की जरूरत है। जबकि अन्य युवतियों ने बताया कि शहर में जाम की भी सबसे ज्यादा समस्या है। कई बाजार ऐसे हैं, जहां अक्सर जाम लगा रहता है। ऐसे में इन बाजारों में एकल मार्ग व्यवस्था की जरूरत है। जबकि इन बाजारों में चार पहिया वाहन भी आते जाते रहते हैं। इन वाहनों की आवाजाही बंद होनी चाहिए। युवतियों ने यहां तक कह दिया कि हमारी अहम भूमिका है। इस बार प्रत्याशी को समझकर अच्छे प्रत्याशी को ही वोट करेंगे। नहीं तो नोटा का विकल्प अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
गंदगी, प्रदूषण, जाम से मुक्ति दिलाने वाले प्रत्याशी को ही वोट देंगे। इसी के साथ यह भी देखेंगे कि प्रत्याशी समाज से जुड़ा है कि नहीं। क्योंकि अक्सर नए नेता वादे कर जाते हैं, लेकिन बाद में दिखायी नहीं देते।
- मुस्कान वार्ष्णेय, पला रोड।
वोट जनता का धन होता है। ऐसे में जनता को सोच समझकर अपना धन खर्च करना चाहिए। जनता की समस्या को जो दूर कर सके, उसको वोट दो। अगर प्रत्याशी अच्छे नहीं हैं तो नोटा का बटन दबाना ज्यादा अच्छा है।
- भारती शर्मा, इगलास।
शहर में ट्रैफिक की ज्यादा समस्या है। नाली की सिल्ट तो निकाल दी जाती है, लेकिन उसे उठाकर ले जाया नहीं जाता है। ऐसे में वही सिल्ट सूखकर उड़ती रहती है। जो बहुत नुकसान पहुंचाती है। इस गंभीर समस्या को दूर करने वाले को वोट दूंगी।
- रिचा वर्मा, एडीए कालोनी।