फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   151 अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन के बाद आयोग्य से बन गए हैं योग्य शिक्षक

151 अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन के बाद आयोग्य से बन गए हैं योग्य शिक्षक

Mon, 11 Mar 2019 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
151 अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन के बाद आयोग्य से बन गए हैं योग्य शिक्षक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


68500 सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के परीक्षाफल में अयोग्य हुए 151 अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन के बाद योग्य शिक्षक बन गए हैं। इन सभी को नियुक्ति पत्र बांट दिए गए हैं। पत्र बांटने का शुभारंभ कलेक्ट्रेट से शुरू हुआ। जहां सीडीओ अनुनय झा, एडीएम वित्त उदय सिंह, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, भाजपा नेता शिव नारायण शर्मा ने कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

जिसके बाद अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद बीएसए दफ्तर में चुनावी आचार संहिता की घोषणा होने से पूर्व ही सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र थमा दिए गए। बता दें कि पुनर्मूल्यांकन के बाद जिले के बीएसए दफ्तर में 68500 भर्ती परीक्षा 2018 के तहत 167 अर्ह अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद इन अभ्यर्थियों ने शनिवार तक काउंसिलिंग कराई। जिसके तहत 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीन अभ्यर्थी अनर्ह पाए गए। जबकि एक अभ्यर्थी ने अपना डिमांड ड्राफ्ट जमा नहीं किया। इसके बाद बचे 151 अर्ह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार 151 अयोग्य अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन के बाद नियुक्ति पत्र लेकर योग्य शिक्षक बन गए हैं। जोकि जल्द ही अपने विद्यालयों में जाएंगे और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed