{"_id":"5c16b7cebdec2255613d100b","slug":"21544992718-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज पढ़ने मस्जिद नहीं जा पा रहे हैं मदीना कालोनी के वाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज पढ़ने मस्जिद नहीं जा पा रहे हैं मदीना कालोनी के वाशिंदे
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
मदीना कालोनी के वाशिंदों का जलभराव के कारण जीना दुश्वार हो गया है। इसी कालोनी में स्थित मस्जिद के चारों ओर पानी भरने से मुस्लिम समाज के लोगों को नमाज पढ़ने से पहले काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलभराव के बीच में होकर ही मुस्लिम भाई नमाज पढ़ने जा पाते हैं। वहीं जलभराव के कारण मकानों में सीलन आ गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आश्वासन के अलावा आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। रविवार को अधिक दिक्कतों का सामना करने के कारण यहां के वाशिंदों ने नगर निगर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
बता दें कि भुजपुरा क्षेत्र से एक नाला मदीना कालोनी के पास से गुजर रहा है। जो कि आगे चलकर सासनीगेट वाले बड़े नाले में जुड़ता है। मदीना कालोनी के पास नाला चौक पड़ा हुआ है। पानी इकट्ठा होकर बाहर निकलता रहता है। ओवरफ्लो होने से मदीना कालोनी में पानी भर गया है। मस्जिद के चारों ओर पानी भरने के कारण मुस्लिम भाई गंदे पानी में होकर मस्जिद पहुंचते हैं। इस संबंध में पार्षद मो. हफीज अब्बासी ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। मस्जिद के चारों ओर पानी भर गया है। जलभराव ने घरों को घेर रखा है। दीवारों में सीलन आ गई हैं। मकानों के फर्श बैठने शुरू हो गए हैं। पूरे नगर निगम अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लिखित में भी शिकायतें दी हैं, लेकिन आज तक आश्वासन के अलावा समस्या का निदान नहीं हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में मो. मुश्ताक अब्बासी, शकील, मोसिम मुल्लाजी, परवेश पेंटर, आबिद भाई, गुलजार भाई आदि मौजूद रहे।