फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गंगा जमुनी तहजीब के नाम पर आंखों में धूल झोंक रहे एएमयू के छात्र नेता

गंगा जमुनी तहजीब के नाम पर आंखों में धूल झोंक रहे एएमयू के छात्र नेता

Fri, 23 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
गंगा जमुनी तहजीब के नाम पर आंखों में धूल झोंक रहे एएमयू के छात्र नेता
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, उपाध्यक्ष हमजा सूफियान एवं सचिव हुजैफा आमिर के बयान पर सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष गंगा जमुनी तहजीब के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। यहां सचमुच में गंगा जमुना तहजीब होती तो 98 साल में छात्र संघ के महत्वपूर्ण पदों पर दूसरे धर्म के लोग भी आसीन होते।


एएमयू ड्रामा क्लब द्वारा विवादित नक्शा लगाए जाने पर सांसद सतीश गौतम ने कहा था कि एएमयू तालिबानी मानसिकता से चल रहा है। इसके जवाब में अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा था कि लगता है कि सांसद सतीश गौतम का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है और वह चाहते है कि उनका इलाज किसी अच्छे डॉक्टर से हो।
विज्ञापन



उन्होेंने यह भी कहा था कि एएमयू गंगा जमुनी तहजीब की जिंदा मिसाल है और यहां हिंदू-मुस्लिम एकता को प्रमोट किया जाता है। संदीप चाणक्य ने कहा है कि गंगा जमुनी तहजीब की बात करने वाले लोग पाकिस्तान के जनक जिन्ना की तस्वीर सीने से लगाए हुए हैं। एएमयू कोे सहयोग करने वाले राजा महेंद्र प्रताप एवं किशनदास को याद नहीं रखते। एएमयू के छात्र नेता पहले अपने दिमाग का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग में करा लें। सचिव हुजैफा आमिर कहते है कि एएमयू में देश विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सचिव बताए कि आतंकवादी संगठन सिमी की स्थापना कहां हई थी। आतंकवादी अब्दुल मन्नान वानी के मारे जाने पर किसने नमाज ए जनाजा पढ़ने की कोशिश की थी। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के घर पर पुलिस कुर्की वारंट लेकर क्यों जा रही है। एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है, बावजूद इसके एससी, एसटी एवं ओबीसी को आरक्षण न देकर तालिबानी मानसिकता का परिचय क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष हमजा सूफियान का ज्ञान बेहद संकुचित एवं सीमित है। उनकी हैसियत नहीं है कि वह टिकट कटने या मिलने की बात करें। उन्होंने कहा कि सांसद का उद्देश्य एएमयू की छवि को धूमिल करना नहीं बल्कि उसको धूमिल होने से बचाना है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed