{"_id":"5bce356dbdec2269c33c4d40","slug":"21540240749-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की विदर्भ पर 146 रन की निर्णायक बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की विदर्भ पर 146 रन की निर्णायक बढ़त
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के क्रिकेट पवेलियन में बीसीसीआई व यूपीसीए की ओर से आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दूसरे दिन यूपी ने विदर्भ पर 146 रन की निर्णायक बढ़त बना ली है। विदर्भ की पहली पारी 143 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने तीन विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। जबकि पहली पारी में 199 रन बनाए थे।
सोमवार को विदर्भ के नाबाद बल्लेेबाज बल्लेबाजी करने उतरे। आयुष (15) अपने स्कोर में दो रन का इजाफा कर सके। इन्हें आकिब ने आउट कर दिया। दानिश (24) भी अपने स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके। फैज (33) ने पारी संभालने को कोशिश की। निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम रविवार के स्कोर में 112 रन जोड़कर 143 पर सिमट गई। अभिषेक ने घातक गेंदबाजी करके छह विकेट लेकर विदर्भ को बैकफुट पर ला दिया। आकिब व दमनदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके। दूसरी पारी खेलने उतरी यूपी टीम ने ठोस शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाज सतनाम सिंह (25) व कप्तान आराध्य यादव (नाबाद 47) संभलकर खेले। राहुल की गेंद को सतनाम समझ नहीं पाए और गेंद सीधे पैड पर टकराई। सतनाम को विकेट के सामने पाने पर अंपायर ने आउट दे दिया। इसके बाद उतरे शिवम (9) व सिद्धार्थ (5) सस्ते में आउट हो गए। शुभांकर (नाबाद 1) क्रीज पर हैं। तेजस, मिनार व राहुल ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव सैयद अब्दुल वहाब, पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली, फसाहत अली, फैसल शेरवानी, अर्जुन सिंह फकीरा, मुताहिर जैदी, ताहिर हकीम, अदनान शमशाद, फाजिल इलिायासी, रईश अहमद आदि मौजूद रहे।
215 रन का लक्ष्य हो सकता मुश्किल
पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली का कहना है कि सोमवार को यूपी का क्षेत्ररक्षण बढ़िया रहा। गेंदबाजी व बल्लेबाजी के मामले में विदर्भ पर यूपी की टीम 20 साबित हुई। यूपी के स्पिनर अभिषेक सिंह तोमर ने पिच के अनुकूल गेंदबाजी करके छह विकेट झटक लिए। विदर्भ के लिए 215 रन का लक्ष्य मुश्किल साबित हो सकता है। दरअसल, गेंद ने टर्न लेना शुरू कर दिया है। चौथी पारी विदर्भ को खेलना है। ऐसी स्थिति में यूपी के गेंदबाज इसका फायदा उठा सकते हैं। वहीं, विदर्भ के बल्लेबाजों को जीत के लिए टिककर खेलना पड़ेगा।