फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   श्रीराम मंदिर निर्माण का समय आ गया है : विहिप

श्रीराम मंदिर निर्माण का समय आ गया है : विहिप

Mon, 22 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर निर्माण का समय आ गया है : विहिप
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ता अयोध्या में श्रीराम की भव्य मंदिर निर्माण के लिए नवंबर में विशाल जनसभा आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर रविवार को एसएमबी इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया।


ब्रज प्रांत के सह प्रांत संपर्क प्रमुख सुरेंद्र ने कहा कि अब समय आ गया है अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बने। विश्व हिंदू परिषद ने केंद्रीय स्तर तक अपनी सारी रणनीति तय कर ली है। विभाग मंत्री राम कुमार आर्य ने कहा कि 30 अक्टूबर को जिलाधिकारी के माध्यम से संत समाज के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। 25 नवंबर को एक विशाल जनसभा का आयोजन अलीगढ़ में किया जाएगा। दिसंबर में राम मंदिर निर्माण को लेकर जनपद में 500 से अधिक अनुष्ठान होंगे। इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह, बृजेश, केदार सिंह, जगबीर मिश्रा, विशाल शर्मा, गौरव पंडित, अमित भारद्वाज, मोनू पंडित, प्रमोद भारद्वाज, केशव, अभिषेक, यश, शगुन, करण, अजय गुप्ता, गोपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed