फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सौहार्द के लिए नगर निगम की बैठक

सौहार्द के लिए नगर निगम की बैठक

Mon, 15 Oct 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सौहार्द के लिए नगर निगम की बैठक
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। रार्ष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित किए गए अवैध चबूतरे को ध्वस्त करने की कार्यवाही सौहार्द को कायम रखने के लिए की गई थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। इस संबंध में प्रशासन और नगर निगम की एक बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि अब नगर निगम की हर सड़क स्मार्ट सड़क बनेगी।
अपर नगर मजिस्ट्रेट और सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह ने बताया कि यह भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग अलीगढ़ से आगरा के बीच में है। यहां पर धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने के उद्देश्य से मंदिर व दरगाह के बीच खाली 20 से 25फीट दूरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की आड़ में अवैध चबूतरा बनाकर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। इस चबूतरे से निर्माण से पहले पूर्व में बने मंदिर व दरगाह के बीच की दूरी खत्म होने, भविष्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने व राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कब्जा होने पर डीएम के निर्देश पर अवैध चबूतरे को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई थी।
विज्ञापन

यह चबूतरा पूरी तरह अवैध है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विपरीत अवैध रूप से इसका निर्माण करना भविष्य में अलीगढ़ के गंगा जमुना तहज्जीब पर दाग लगा सकता था। इसलिये जिला प्रशासन द्वारा इस पर कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि इस अवैध निर्माण को रोकने के लिये जिला प्रशासन द्वारा कई बार कहा गया लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा निर्माण कार्य नहीं रोका गया और चबूतरे की आड़ में अवैध कब्जा चालू रखा गया। कब्जा हटाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मौके पर शांति भंग करने का प्रयास किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुये सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिये पथराव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नगरीय क्षेत्र में प्रमुख मार्गों को स्मार्ट रोड बनाने की कवायद नगर निगम द्वारा शुरू कर दी गयी है। और स्मार्ट रोड के रूप में प्रथम चरण में स्टेट बैंक से लाल डिग्गी रोड को स्मार्ट रोड बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस रोड को आधुनिक सुविधा व सुबह सुबह खेलकूद व टहलने वालों के लिये उपयोगी बनाया जायेगा’
-सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed