फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कमेला रोड पर 24लोगों की बती गुल

कमेला रोड पर 24लोगों की बती गुल

Wed, 19 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
कमेला रोड पर 24लोगों की बती गुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कमेला रोड पर बड़े पैमाने पर अवैध कट्टी गोदाम पाए जाने के बाद प्रशासन अवैध कटान में लिप्त लोगों पर चौतरफा शिकंजा कसने में जुट गया है। डीएम ने मीट विक्रेताओं की बैठक बुलाकर अवैध रूप से पशु मीट का भंडारण न करने तथा अपना व्यापार चलाने के लिए यूपीएसआईडीसी से जमीन खरीदकर विधिवत रूप से अपना व्यापार संचालित करने की हिदायत दी है। नगर निगम को एक माह में अपना स्लाटर हाउस चालू करने को कहा है। इसके लिए तत्काल शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गए हैं।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने नगर आयुक्त से स्लाटर हाउस की रेंडरिंग यूनिट को ई टैंडरिंग के माध्यम से प्राइवेट पार्टी को देकर काम शुरू कराने को कहा। यही नहीं मीट के 12 थोक विक्रेताओं के लाइसेंसों का रिनुअल दो दिन में करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मीट की खपत अलीगढ़ में बहुतायत में है। इन्हें कानूनी मान्यता न दी गई तो अवैध कटान पर अंकुश नहीं लग सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कमेला रोड एवं अन्य स्थानों पर किसी भी सूरत में मीट का भंडारण न करने तथा कटान न करने की हिदायत देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य किसी की रोजी रोटी छीनना नहीं हैं। जो लोग अपना कारोबार करना चाहते हैं वे यूपीएसआईडीसी से शहर के बाहर जमीन खरीद कर विधिवत लाइसेंस लेकर एनजीटी एवं पाल्यूशन कंट्र्रोल बोर्ड के नियमों के मुताबिक अपना व्यापार संचालित कर सकते हैं। इस मौके पर एडीएम सिटी एसबी सिंह, नगर आयुक्त समेत अन्य विभागों के अफसर एवं मीट विक्रेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेला रोड पर 24 लोगों की बत्ती गुल
कमेला रोड पर अवैध रूप से मीट के गोदाम संचालित करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने चौतरफा शिकंजा कस दिया है। इन लोगों द्वारा चोरी से बिजली जलाने के मामले में मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम ने 22 लोगों की बिजली काट दी। इनमें महेंद्र सैनी, शाकिर कुरैशी, वकील, ईशाक, हुसनूर, राशिद, नवाज, फिरोज, संजय, प्रकाश चंद्र, अशोक सैनी, किशन कुमार, मुकेश, योगेश, शानू, जमालुद्दीन, नवाब, निशाद, शमसुल, सुजाउद्दीन, मो.अफजल, नईम आदि की बिजली काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed