फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रक्षा मंत्री की फ्लीट की धनीपुर हवाई पट्टी पर ट्रायल लैंडिंग

रक्षा मंत्री की फ्लीट की धनीपुर हवाई पट्टी पर ट्रायल लैंडिंग

Fri, 10 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री की फ्लीट की धनीपुर हवाई पट्टी पर ट्रायल लैंडिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी में 11 अगस्त को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अन्य वीवीआईपी शिरकत करेंगे। गुरुवार को एसएसपी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, रूट सहित धनीपुर हवाई पट्टी का भी जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की फ्लीट की ट्रायल लैंडिंग भी हुई। शुक्रवार को अधिकारियों की ब्रीफ बैठक होगी।

वीवीआईपी
1-केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष रामराव भामरे।
2-इजरायल और फ्रांस सहित तीन देशों के राजदूत और उनकी टीम।
3-जल, थल और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी।
4-देश की नवरत्न कंपनियों के प्रमुुख अधिकारी, वैज्ञानिक और वरिष्ठ इंजीनियर।

इंतजाम
1-पांच कंपनी पीएसी, पांच कंपनी आरएएफ, आधा दर्जन एडिशनल एसपी, 15 सीओ, 150 इंस्पेक्टर एसओ और एसएसआई, 300 सिपाही तैनात किए जाएंगे सुरक्षा व्यवस्था में। यह फोर्स पीएचक्यू और आगरा जोन से मिल गया है।
विज्ञापन

2-एटीएस और एलआईयू को शहर और आसपास विशेष चौकसी में लगाया गया है। टप्पल इंटरचेंज से आयोजन स्थल और जीटी रोड गभाना टोल से आयोजन स्थल, आगरा रोड मडराक टोल से आयोजन स्थल तक धनीपुर हवाई पट्टी से बाईपास तक चप्पे चप्पे पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-सात पार्किंग स्थल बनाए हैं। वीआईपी वाहनों को रॉयल रेजीडेंसी होटल के आसपास के गैरेज और दूसरे स्थलों पर पार्क कराया जाएगा। आयोजन स्थल से 100 मीटर पहले वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया जाएगा।
4-धनीपुर हवाई पट्टी से वीआईपी के आने जाने के लिए एक कंटीजेंसी रूट बनाया गया है। इस रूट से पनैठी होते हुए वाहन मथुरा बाईपास, सारसौल, नादापुल के रोड से आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे।

5-आयोजन स्थल रॉयल रेजीडेंसी होटल के पास हैलीपेड बनाने के साथ ही नुमाइश मैदान पर भी हैलीपैड बनाया जा रहा है। जिससे वैकल्पिक इंतजाम पहले से ही पूरा किया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों को पूरी तरह से चौकन्ना कर रखा गया है।
-अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed